Latest NewsUncategorizedरक्षाबंधन पर असमंजस से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन पर असमंजस से बचें, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) की तिथि व मुहूर्त को लेकर इस साल असमंजस की स्थिति बन गई है।

इस त्योहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और ईश्वर से अपने भाई के लंबी उम्र की दुआ मांगती हैं। इस मौके पर भाई भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन देते हैं।

हर साल श्रावण मास (Shravan month) की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला रक्षा बंधन का त्योहार इस बार एक दिन नहीं, बल्कि दो दिन मनाया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 11 और 12 अगस्त को यानी दोनों ही दिन श्रावण पूर्णिमा (Shravan Purnima) पड़ रही है।

यही वजह है कि कोई 11 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने की बात कह रहा है तो कोई 12 अगस्त को पर्व होने का दावा कर रहा है।

हालांकि ज्यादातर जगहों पर 12 अगस्त को ही रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस बार पूर्णिमा 11 अगस्त की सुबह 9.35 बजे प्रवेश कर जाएगा जो 12 अगस्त की सुबह 7.16 बजे तक रहेगा, लेकिन 11 अगस्त की रात 8.25 बजे तक भद्रा है। इसलिए इस दिन रक्षाबंधन का शुभ योग नहीं है।

11 अगस्त की रात 8.25 बजे के बाद भद्रा का समापन होगा। इसके उपरांत बहनें भाइयों को राखी बांध सकेंगी, लेकिन रात में यह त्योहार नहीं मनता है।

इसलिए अगले दिन 12 अगस्त शुक्रवार को उदया तिथि मान कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

बताया जाता है कि 12 अगस्त को भले ही पूर्णिमा सुबह 7.16 बजे ही खत्म हो जायेगी, लेकिन जिसका उदय, उसी के अस्त की मान्यता है।

इसलिए 12 अगस्त को दिन भर बहनें भाइयों को Rakhi बांध सकेंगी। रक्षा बंधन के लिए शुभ योग भद्रा के बाद होता है।

उदया तिथि 12 को मनाएं रक्षाबंधन

लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि 12 अगस्त को उदया तिथि है।

उदया तिथि को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में 12 अगस्त को ही राखी मनाना सही है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...