देवघर में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना (Secret Information) के आधार पर शुक्रवार को दो युवक को अवैध हथियार (Illegal Weapons) के साथ हिरासत (Custody) में लिया है।

नगर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा पूरी मोहल्ले में दो युवक दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध हथियार के साथ मोहल्ले में घूम रहे हैं।

पुलिस देखते ही दो युवक भागने लगे

सूचना पर SI हीरालाल तुबिद सहित अन्य सशस्त्र बलों के साथ कृष्णापुरी पहुंचे और देखा कि एक युवक Bike पर बैठा हुआ है और दूसरा वही खड़ा है।

Police को देखते दोनों युवक भागने लगे तो सशस्त्र बलों की मदद से दोनों को खदेड़ के पकड़ा तथा थाना लाकर मामले की तफ्शीस में जुट गई। वहीं पूछे जाने पर नगर Police कुछ भी बताने के इनकार कर दिया है।

Share This Article