गया में डीजल के टैंकर से 1842 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गया: जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब (Illicit liquor) के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह (Police Station Anil Kumar Singh) की तत्परता से Police को भारी कामयाबी हासिल हुई है।

इस दौरान बाजार से होकर जा रहे एक Pick Up वैन पर बने डीजल तेल (Diesel Oil) के टैंकर में देशी शराब होने की सूचना पर पकड़कर थाने में लाकर छानबीन किया तो डीजल टैंकर (Diesel Tanker) में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

Pick Up चालक अंग्रेजी शराब लेकर Jharkhand से गुरारु जा रहा था

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डीजल टैंकर में अंग्रेजी शराब की खेप जाने की गुप्त सूचना (Secret Information) पर छापेमारी की थी। इस दौरान 1842 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

Pick Up चालक अंग्रेजी शराब लेकर Jharkhand से गुरारु जा रहा था। वहीं मुफस्सिल का रहने वाला पिक-अप चालक सुनील कुमार वर्मा को हिरासत (Custody) में लेकर Jail भेज दिया गया है।

Share This Article