Homeटेक्नोलॉजीचांद की कक्षा के लिए आज उड़ान भरेगा NASA का राकेट

चांद की कक्षा के लिए आज उड़ान भरेगा NASA का राकेट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

केप केनेवरल: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA का ‘मेगा मून राकेट’ (Mega moon rocket) प्रक्षेपण स्थल पर आकाशीय बिजली गिरने के बावजूद आज (सोमवार) अपने सफर पर रवाना होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

98 मीटर का यह प्रक्षेपण यान नासाका (vehicle nasaka) अब तक का सबसे शक्तिशाली राकेट है। यह नासा के ‘अपोलो’ अभियान के करीब आधी सदी बाद चंद्रमा की कक्षा में एक खाली ‘क्रू कैप्सूल’ को भेजेगा।

नासा के इस राकेट की लांचिंग फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर के लांच पैड 39बी से सुबह 8:33 बजे (भारतीय समयानुसार शाम छह बजे) की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नासा का आर्टेमिस के जरिए लक्ष्य चंद्रमा पर इंसानों को उतारना है। इसकी पहले भी कई बार कोशिश हो चुकी है। अपोलो अभियान के तहत चंद्रमा पर 12 अंतरिक्ष यात्री उतरे थे।

अन्य उपकरण भी सुरक्षित

‘मेगा मून राकेट’ की छह सप्ताह की यह परीक्षण उड़ान (Test flight) सफल रही तो अंतरिक्ष यात्री कुछ वर्षों में चांद की यात्रा फिर शुरू कर सकते हैं।

नासा के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जोखिम अधिक है और उड़ान की अवधि को कम किया जा सकता है। नासा के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि शनिवार को आई आंधी के दौरान केनेडी अंतरिक्ष केंद्र पर स्थित राकेट और कैप्सूल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अन्य उपकरण भी सुरक्षित हैं।

नासा के इस मिशन को लांच होते देखने के लिए केवल Scientist ही नहीं आम लोग भी उत्सुक हैं। इसको लाइव देखने के लिए करीब दो लाख जुट सकते हैं।

लोग विदेशों से भी फ्लोरिडा पहुंच रहे हैं।यहां के कोकोआ बीच पर इसकी तैयारी की गई है। यह जगह नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के काफी नजदीक है। नासा ने इसकी लाइव स्ट्रिमिंग अपनी Website पर करने की तैयारी की है।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...