पलामू DC ने जाति प्रमाण पत्र, e-KVOC और लैंड रिकॉड अपडेशन कराने का दिया निर्देश

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे (Anjaneyulu Dodde) ने शनिवार को अपर समाहर्ता और सभी CO के साथ बैठक कर स्कूलों में बनाये जा रहे जाति प्रमाण पत्र की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने एक सप्ताह में अधिकाधिक बच्चों का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए सभी CO को निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर जिले भर के स्कूलों के साथ प्रज्ञा केंद्रों को जोड़ा गया है। ऐसे में तय समय में सभी का जाति प्रमाण पत्र (Caste certificate) बनाना सुनिश्चित करें।

पीएम किसान में शतप्रतिशत ई-केवॉइसी करने पर बल दिया

उन्होंने सभी अंचलाधिकारी से अभियान को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की बात कही। उपायुक्त ने CSC Manager को प्रज्ञा केंद्रों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने की बात कही।

उपायुक्त ने PM किसान में e-KVOC की प्रखंडवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पाटन, लेस्लीगंज, विश्रामपुर और चैनपुर के सीओ को e-KVOC में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने PM किसान में शतप्रतिशत e-KVOC करने पर बल दिया। साथ ही सभी CO को किसानों का लैंड रिकॉड अपडेशन कराने की भी बात कही।

इसी तरह उन्होंने म्यूटेशन (mutation) के मामलों को बिना ठोस कारण के रिजेक्ट ना करने के लिए सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया।

Share This Article