South Korea में चक्रवाती तूफान से 20 हजार लोग बेघर

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सियोल: दक्षिण कोरिया (South Korea) में आया चक्रवाती तूफान हजारों लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बीस हजार लोग बेघर हो गए हैं, वहीं सैकड़ों स्कूल बंद करने पड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक दक्षिण कोरिया (South Korea) में उष्णकटिबंधीय चक्रवात टाइफून (Tropical Cyclone Typhoon) हिनामनोर मुसीबत बन गयी है।

इस कारण बीस हजार से अधिक लोग घर छोड़ने को मजबूर हो गये हैं। दक्षिण कोरिया के आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार भयंकर बारिश और हवाओं ने सैकड़ों पेड़ों और सड़कों को नष्ट कर दिया।

बिजली संकट इस कदर बढ़ गया है कि बीस हजार से अधिक घर अंधेरे में आ गए हैं। देशभर में छह सौ से अधिक स्कूल बंद कर दिये गए हैं।

250 से अधिक उड़ानें और 70 नौका सेवाएं रोक दी गईं। 66,000 से अधिक मछली पकड़ने वाली नौकाएं समुद्र में फंस गयीं, जिन्हें बंदरगाहों तक पहुंचाया गया।

144 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है

PM हान डुक-सू ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आने वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिनामनोर चक्रवाती तूफान बड़ी आपदा है, जिसे दक्षिण कोरिया के लोगों ने पहले कभी अनुभव नहीं किया था।

South Korea की Weather Agency ने कहा कि हिनामनोर के कारण भारी बारिश और 144 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

रविवार से जेजू के मध्य भाग में 94 CM से अधिक बारिश दर्ज की गई, जहां हवाओं की रफ्तार एक बार 155 KM प्रति घंटे की अधिकतम गति तक पहुंच गई थी।

Share This Article