Latest NewsUncategorizedUkraine से लौटे Medical Students का भारत में दाखिला संभव नहीं, केंद्र...

Ukraine से लौटे Medical Students का भारत में दाखिला संभव नहीं, केंद्र ने शीर्ष कोर्ट को दी जानकारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (SC) ने यूक्रेन से लौटे Medical students को भारत के कॉलेज में एडमिशन देने की मांग पर सुनवाई कल यानी 16 सितंबर तक के लिए टाल दी है।

केंद्र सरकार ने अपने जवाब में कहा है कि ये छात्र या तो NEET में कम अंक के चलते वहां गए थे, या सस्ती पढ़ाई के लिए। इन छात्रों का भारत मे दाखिला कानूनन संभव नहीं है। Central Government ने कहा है कि यूक्रेन के कॉलेज से सहमति लेकर दूसरे देश में Degree पूरी करें।

क्या भारत के कॉलेजों में इतनी जगह है

पांच सितंबर को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) यह विषय देख रहा है।

हो सकता है कि छात्रों के लिए कुछ सकारात्मक कदम उठाया जाए। 26 अगस्त को Court ने केंद्र सरकार को Notice जारी किया था।

SC ने कहा था कि यह सरकार को तय करना है कि क्या भारत के कॉलेजों में इतनी जगह है और क्या नियमों के तहत इन्हें भारत में दाखिला दिया जा सकता है।

याचिका पार्थवी आहूजा और प्राप्ति सिंह ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि यूक्रेन में स्थिति सामान्य होने की अभी कोई संभावना नहीं है।

हजारों छात्रों का भविष्य अधर में है। याचिका में कहा गया है कि यूक्रेन से लौटे छात्रों को प्रवेश नियमों में छूट देकर सरकारी और निजी कॉलेजों में जगह दी जाए।

याचिका में कहा गया है कि यूक्रेन से लौटे छात्रों की पढ़ाई पूरी करने के लिए वहां के कॉलेज और यूनिवर्सिटी से समन्वय कर उन्हें भारत में अपनी पढ़ाई पूरी करने का दिशानिर्देश जारी किया जाए।

spot_img

Latest articles

एक दिवसीय आम हड़ताल के समर्थन में रांची में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों पर उठे सवाल

Strong Demonstration in Ranchi : संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर गुरुवार को Ranchi...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...