गिरिडीह से रांची जा रही बस हजारीबाग सिवाने नदी में गिरी, 8 की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग/रांची: गिरिडीह (Giridih) से रांची जा रही बस हजारीबाग के टाटीझरिया (Tatijharia) में सिवाने नदी में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गयी।

मृतकों में रानी कौर सलूजा, सुरजीत सिंह, कमलजीत कौर, जगजीत कौर, रविंद्र कौर, अमृतपाल सिंह, शिवा सिंह और भूपेंद्र सिंह शामिल है।

सभी मृतक गिरिडीह के रहने वाले हैं। जबकि घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। ये सभी शेख बिहारी अस्पताल (Sheikh Bihari Hospital) हजारीबाग में भर्ती हैं। इनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

SP मनोज रतन चौथे ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत हुई

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन (District administration) की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है। BUS में फंसे हुए लोगों को गैस कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया है।

SP मनोज रतन चौथे ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत हुई है। घायलों से मिलने हजारीबाग की DC नैंसी सहाय और SP मनोज रतन चौथे पहुंचे और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

Share This Article