झारखंड में कोरोना के 110 एक्टिव मरीज, सबसे अधिक 42 रांची में

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

रांची: झारखंड में कोरोना के 110 एक्टिव मरीज है। जबकि राज्य में सबसे अधिक रांची में 43 मरीज एक्टिव ( Active Patients) है।

 

मंगलवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के नौ नए मरीज मिले हैं।

झारखंड स्वास्थ मंत्रालय

स्वास्थ्य विभाग (Health Department ) के अनुसार बोकारो ( Bokaro )से पांच, देवघर (Deoghar) से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक, गढ़वा से एक और रामगढ़ ( Ramghar ) से एक मरीज शामिल है।

झारखंड में कुल कोरोना मरीज

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (corona Patients ) की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,330 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 37 हजार, 806 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 110 सक्रिय केस  है ( Active  Case ) । कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 890 मरीज ठीक हुए हैं।

Share This Article