HomeUncategorizedशादी के बंधन में बंधने जा रहे ऋचा और अली, आज से...

शादी के बंधन में बंधने जा रहे ऋचा और अली, आज से दिल्ली में रस्में

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: Bollywood के सबसे फेमस लव बर्ड्स में से एक अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) जल्द ही हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं।

दोनों की शादी की रस्में 29 सितंबर से दिल्ली में शुरू होने जा रही हैं।

इससे पहले बुधवार को कपल को Airport पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ऋचा चड्ढा प्योर देसी लुक में नजर आईं।

उन्होंने खूबसूरत पीले रंग के सूट के साथ खुले बालों और लाइट मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं अली इस दौरान ब्लू ब्लेजर और बेच पेंट में डेशिंग दिखाई दे रहे थे।

4 अक्टूबर को शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार अली फजल और ऋचा चड्ढा प्री-वेडिंग फंक्शंस (Pre-wedding Function) 29 सितंबर से शुरू हो जाएंगे।

इसके बाद 4 अक्टूबर को ऋचा अली की दुल्हनियां बनेंगी।

शादी में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

इसके बाद दोनों मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे, जिसमें मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शिरकत करेंगी।

175 साल पुराने जूलर से अपनी जूलरी तैयार करवाई

दिल्ली में दोनों की शादी की शानदार तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

ऋचा चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी दिल्ली में उनके एक बंगले में होगी, जहां उनकी बचपन की बहुत सी यादें जुड़ी हैं।

ऋचा ने अपनी शादी के लिए बीकानेर (Bikaner) से 175 साल पुराने जूलर से अपनी जूलरी तैयार करवाई है।

यहीं नहीं, कपल ने अपने रिसेप्शन के लिए 176 साल पुराना क्लब चुना है। बताया जा रहा है कि उनका यह फंक्शन एकदम लक्जरी इवेंट होगा।

फिल्म ‘फुकरे’ (Fukrey) के सेट पर हुई थी मुलाकात

ऋचा चड्ढा और अली की मुलाकात 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ (Fukrey) के सेट पर हुई थी।

फिल्म ‘फुकरे रिटर्न’ (Fukrey Return) में दोनों साथ नजर आए थे।

दोनों की नजदीकियां जल्द ही प्यार में बदली और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इन्तजार है, क्योकि दोनों की शादी पिछले दो साल से चर्चा में है, जो अब तक किसी न किसी वजह से टलती आ रही थी।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...