अबतक सरकार बनाती थी बिजली, अब लोग सौर ऊर्जा से खुद करेंगे उत्पादन: PM मोदी

News Aroma Media
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: PM Modi ने रविवार को मेहसाणा के मोढेरा में विभिन्न परियोजनाओं (Project)का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस माैके पर उन्होंने मोढेरा गांव को भारत का पहला चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से संचालित गांव घोषित किया।

सोलर पॉवर को बढ़ावा दें

इस अवसर पर एक जनसभा में PM Modi ने कहा कि अब तक सरकार बिजली पैदा करती थी और जनता उसे खरीदती थी।

केंद्र सरकार का प्रयास है कि अब लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगाएं और देश में सोलर पॉवर (Solar Power) को बढ़ावा दें। इसमें सरकार उनकी आर्थिक मदद करने जा रही है।

सरकार नागरिकों को बिजली की आपूर्ति करती थी

उन्होंने कहा, “अब हम बिजली के लिए भुगतान नहीं करेंगे, बल्कि इसे बेचना शुरू कर देंगे और इससे कमाएंगे। कुछ समय पहले, सरकार नागरिकों को बिजली की आपूर्ति करती थी, लेकिन अब, सौर पैनलों की स्थापना के साथ, नागरिक अपनी बिजली का उत्पादन करेंगे।”

आधुनिकता के लिए भी दुनिया में मिसाल बन रहा है

इस अवसर PM Modi ने कहा कि बीते कुछ दिनों से सूर्य ग्राम को लेकर मोढेरा पूरे देश में चर्चा के केन्द्र में है।

कोई कहता है कभी सोचा नहीं था कि सपना हमारी आंखों के सामने साकार हो सकता है। आज सपना सिद्ध होता देख रहे हैं।

जिस मोढेरा को सदियों पहले मिट्टी में मिलाने के लिए आक्रांताओं ने बहुत कुछ और उसपर पर भांति-भांति के अत्याचार (Atrocity) हुए।

वो मोढेरा अब अपनी पौराणिकता के साथ-साथ आधुनिकता के लिए भी दुनिया में मिसाल बन रहा है। गुजरात का यही सामर्थ्य आज मोढेरा में नजर आ रहा है।

यह गुजरात के हर कोने में मौजूद है। उन्होंने कहा कि अबतक मोढेरा सूर्य मंदिर के (Sun Temple) लिए जाना जाता था। अब इसे सौर ऊर्जा से चलने वाले गांव के नाम से भी जाना जाएगा।

कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का आज लोकार्पण

उन्होंने कहा कि आज मोढेरा, मेहसाणा और पूरे उत्तरी गुजरात में विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बिजली, पानी से लेकर रोड, रेल तक डेयरी से लेकर कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

मोधेश्वरी माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की

PM ने रविवार को जिला मेहसाणा के मोढेरा एक जनसभा की अध्यक्षता की और 3900 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण (Launch of Projects) और आधारशिला रखी।

PM ने मोढेरा गांव को भारत का पहला चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से संचालित गांव घोषित किया। सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद PM ने मोधेश्वरी माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की।

भारत का नवीकरणीय ऊर्जा कौशल किस प्रकार लोगों को जमीनी स्तर पर

उल्लेखनीय है कि सौर परियोजना (Projects) अपनी तरह की पहली है, जो मोढेरा शहर के सूर्य-मंदिर का सौर ऊर्जा से संचालन करने के PM के विजन को साकार करती है।

इसमें ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा संयंत्र तथा आवासीय और सरकारी भवनों पर 1300 से अधिक रूफटॉप सोलर सिस्टम विकसित किए गए हैं।

यह सभी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BISS) के साथ एकीकृत हैं। यह परियोजना इस बात का प्रदर्शन करेगी कि भारत का नवीकरणीय ऊर्जा कौशल किस प्रकार लोगों को जमीनी स्तर पर सशक्त बना सकता है।

प्रशिक्षण केंद्र का नया भवन और मोढेरा में सूर्य मंदिर की प्रोजेक्शन मैपिंग

PM के हाथ राष्ट्र को समर्पित की गई परियोजनाओं में अहमदाबाद-मेहसाणा गेज परिवर्तन परियोजना (Projects) , साबरमती-जगुदान खंड का गेज परिवर्तन, तेल और प्राकृतिक गैस निगम की नंदसन भूवैज्ञानिक तेल उत्पादन परियोजना, खेरावा से शिंगोडा झील तक सुजलम सुफलम नहर परियोजना, धरोई बांध आधारित वडनगर खेरालू और धरोई समूह सुधार योजना, बेचाराजी मोढेरा-चनास्मा राज्य राजमार्ग के एक खंड को चार लेन का बनाने की परियोजना, उंजा-दसज उपेरा लाडोल (भांखर एप्रोच रोड) के एक खंड का विस्तार करने की परियोजना (Projects) , सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (SPIPA) मेहसाणा के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का नया भवन और मोढेरा में सूर्य मंदिर की प्रोजेक्शन मैपिंग और अन्य कार्य शामिल हैं।

जिलों के लिए पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना

PM ने विभिन्न परियोजनाओं की (Projects) आधारशिला भी रखी, जिनमें पाटन से गोजरिया तक राष्ट्रीय राजमार्ग-68 के एक खंड को चार लेन का बनाना, मेहसाणा जिले के …

Share This Article