Latest Newsझारखंडखूंटी में फंदे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या

खूंटी में फंदे से झूलकर युवक ने की आत्महत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटीः जिले के मेला टांड़ के रहने वाले राजेंद्र भगत के 27 वर्षीय पुत्र गोलू भगत ने गत शनिवार की देर रात अपने घर में ही फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। रविवार तड़के स्वजनों ने उसे फंदे से झूलते देखा। इसके बाद तुरंत खूंटी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से झूल रहे शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया। उसका अंतिम संस्कार रविवार को तजना मुक्तिधाम में कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सिमडेगा जिले के केरसई गांव के मूल निवासी राजेंद्र भगत वर्षों से खूंटी के मेला टांड़ में अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के मकान में रह रहे थे।

उनकी ससुराल भी शहर के कर्रा रोड में ही है। जानकारी के अनुसार खूंटी में रहने के दौरान विगत कुछ वर्षों से उसका एकमात्र बेटा गोलू भगत खराब संगत के कारण शराब व अन्य कई प्रकार के नशे का आदी हो गया था।

बेटे के इस व्यवहार से उसके माता-पिता व अन्य स्वजन परेशान रहते थे। इधर, कुछ महीनों से उसके नशे की लत को छुड़ाने के लिए उसके स्वजन उसका इलाज रांची के नशा मुक्ति केंद्र में करा रहे थे।

बताया गया कि दीपावली की रात पर्व मनाने के बाद घर के सभी सदस्य जब सो गए तब देर रात उसने घर में ही साड़ी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एकमात्र बेटे के इस कदम से उसके माता-पिता व अन्य स्वजनों का हाल बेहाल है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...