Latest Newsक्राइमखूंटी में बेटे ने मां को पीट-पीटकर कर मार डाला, गिरफ्तार

खूंटी में बेटे ने मां को पीट-पीटकर कर मार डाला, गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

खूंटी: खूंटी थाना क्षेत्र के कालामाटी तिरिल टोली निवासी विजय टोप्पो (30) ने अपनी माता झिंगी टोप्पो (55) की टांगी के बट से पीटकर (Khunti Son thrashed mother ) हत्या कर दी।

रविवार देर शाम हुई इस घटना की सूचना सोमवार सुबह खूंटी थाना की पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम (Post mortem) के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपित पुत्र विजय टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मृतका के पति कंदना टोप्पो ने अपने बड़े पुत्र विजय के विरुद्ध खूंटी थाना में नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) कराई है।

प्राथमिकी में उसने कहा है कि दोनों मां बेटे को हड़िया, दारु पीने की लत थी, हमेशा दोनों साथ में हड़िया दारु पीते रहते थे।

टांगी के बट से मां को पीटकर मार डाला

रविवार की सुबह वह तथा उसके दो अन्य पुत्र पतरस टोप्पो और राजेश टोप्पो मिस्त्री और मजदूरी का काम करने तुपुदाना चले गए थे, घर में बड़ा पुत्र विजय और उसकी मां थी।

शाम को जब वे काम से लौटे, तो देखा कि घर में उसकी पत्नी मृत पड़ी है और बाहर बेटा टांगी लेकर घूम रहा है।

इस पर उससे पूछने पर उसने बताया कि उसकी मां उसकी बात नहीं सुन रही थी। इसपर गुस्से से उसने टांगी के बट से मां को पीटकर (Murder) मार डाला।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...