Homeझारखंडझारखंड की चार खिलाड़ी का भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय...

झारखंड की चार खिलाड़ी का भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में हुआ सेलेक्शन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: Indian Senior Women’s Hockey Team का राष्ट्रीय कैंप (National Camp) 25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक Sai Center, Bangalore में लगेगा।

इसमें Jharkhand की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों (Women’s Hockey Player) को भी आमंत्रित किया गया है।

खिलाड़ियों में निक्की प्रधान (Nikki Pradhan), सलीमा टेटे (Salima Tete) , संगीता कुमारी (Sangeeta Kumari) और ब्यूटी डुंगडुंग (Beauty Dungdung) शामिल हैं।

निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहने वाली

निक्की, सलीमा और संगीता पूर्व से सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हैं।

ब्यूटी डुंगडुंग जो पूर्व में जूनियर इंडिया महिला हॉकी टीम की सदस्य थी, उसे भी इस बार सीनियर महिला इंडिया टीम में चयनित किया गया है। निक्की प्रधान Khunti जिले की रहने वाली हैं।

सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा (Simdega) की हैं।

जिलों के अध्यक्ष तथा सचिवों ने बधाई दी

Jharkhand के चार महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयनित (Selection) होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, चंद्रानी मजूमदार, महासचिव विजय शंकर सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगन सोय, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, सीईओ रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों एवं सभी जिलों के अध्यक्ष तथा सचिवों ने बधाई दी है। साथ ही खुशी जाहिर की है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...