HomeUncategorizedमुंबई में आतंकी हमले की आशंका, 15 दिनों के लिए धारा 144...

मुंबई में आतंकी हमले की आशंका, 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: Mumbai Terrorist Attacks (मुंबई में आतंकी हमले) की आशंका और कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी खतरों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने 15 दिनों का Alert जारी किया है।

इन पंद्रह दिनों में मुंबई शहर में CRPC की धारा 144 (जमावबंदी) लागू रहेगी। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने नई Guidelines भी जारी की है।

आपको बता दें कि मुंबई हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहा है। इस बार अलग-अलग सूत्रों से आतंकी हमले, दंगे भड़काने, अशांति फैलाने की साजिशों के कुछ Inputs मिले हैं।

इसीलिए मुंबई पुलिस ने 1 नवंबर से 15 नवंबर तक के लिए यह Alert जारी किया है। यह आदेश 1 नवंबर 2022 की दोपहर 12 बजे के बाद से लागू होगा और 15 नवंबर की रात 12 बजे तक चलेगा।

यह आदेश 15 दिनों के लिए लागू किया जा रहा है। लेकिन अगर खतरे की आशंका कायम रही तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

मुंबई पुलिस ने नहीं किया खतरों का खुलासा, लेकिन लगा दी 144 की धारा

इन 15 दिनों में मुंबई शहर पर ऐसे कौन से खतरे मंडरा रहे हैं, मुंबई पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया है। लेकिन खतरों से निपटने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

मुंबई पुलिस की ओर से यही बताया गया है कि यह आदेश कानून-व्यवस्था (Law and order) को सही रखने के लिए और संभावित खतरों की आशंकाओं को देखते हुए लागू किया गया है।

मुंबई पुलिस के आदेश के मुताबिक एक जगह पर 5 से ज्यादा लोगों को जमा होने पर रोक होगी। इन 15 दिनों में किसी भी तरह की सभा का आयोजन या रैली की अनुमति नहीं होगी।

लाउडस्पीकर और डीजे (Loudspeaker And DJ ) पर भी पाबंदी होगी। मुंबई पुलिस के इस आदेश के मुताबिक जो सामान्य कार्यक्रम हैं, उनपर यह पाबंदी लागू नहीं होगी।

स्कूल-कॉलेज (School College) नियमित रूप से चलेंगे। सिनेमा-थिएटर्स शुरू रहेंगे। शादियाां- अंतिम संस्कार पर ये नियम लागू नहीं होंगे। कार्यालयों-संस्थाओं की बैठकों पर रोक नहीं होगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...