HomeविदेशWhite House में बाइडन ने धूमधाम से मनाई दीपावली

White House में बाइडन ने धूमधाम से मनाई दीपावली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: America (अमेरिका) में भी भारतीयों (Indians) ने धूमधाम से दीपावली (Deepawali) का त्योहार मनाया।

व्हाइट हाउस (White House) में दीवाली पर भारतीय अमेरिकियों (Indian Americans) को शानदार पार्टी दी गई।

अब तक के सबसे बड़े दीवाली उत्सव की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन (Dr. Jill Biden ने की।

व्हाइट हाउस ट्विटर हैंडल (White House Twitter Handle) से समारोह की तस्वीर जारी की गई है।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद रहीं

राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) ने स्वागत समारोह में कहा कि हम भारतीय अमेरिकियों की मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

हम दीवाली (Diwali) उत्सव को खुशी का हिस्सा बनाने के लिए आपको धन्यवाद देना चाहते हैं।

कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) भी मौजूद रहीं।

बाइडन सरकार हमेशा उनके हित में काम जारी रखेगी

इस बीच जिल बाइडन (Jill Biden) ने कहा कि एशिया (Asia) के लोगों खासकर भारतीयों की वजह से ही अमेरिका तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने सभी को दीपपर्व की बधाई देते हुए कहा कि बाइडन सरकार हमेशा उनके हित में काम जारी रखेगी।

जिल ने कहा कि मैं आभारी हूं कि आज इस दीवाली (Diwali) के कारण दृढ़ता और विश्वास के साथ, प्यार के साथ आपको इस घर तक लाया गया है।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने लोगों को रोशनी के पर्व की बधाई दी

कार्यक्रम में मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी दीवाली समारोह के अवसर पर लोगों को रोशनी के पर्व की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस लोगों का घर है और हमारे राष्ट्रपति और प्रथम महिला ने सबके साथ दीवाली मनाकर इस जगह को और बेहतर बना दिया है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...