Homeझारखंडझारखंड में नक्सलियों के सामने अब वर्दी पहनने के भी पड़े लाले,...

झारखंड में नक्सलियों के सामने अब वर्दी पहनने के भी पड़े लाले, कपड़े तैयार करने वाले दर्जियों पर कार्रवाई शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: Maoists (माओवादियों) के खिलाफ लगातार झारखंड में पुलिस  (Jharkhand Police) की कार्रवाई जारी है। अब इस कड़ी में उनको किसी भी प्रकार की मदद पहुंचाने वालों पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई करने लगी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लिए वर्दी तैयार करने वाले दर्जियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

ऐसे में अब Naxalites के सामने वर्दी का संकट भी उत्पन्न हो गया है। माओवादियों (Maoists) के दस्ते तक पहुंचने का तीन साल से पुलिस प्रयास कर रही है।

इसका नतीजा है कि वर्दी सिलाना तक उनके लिए मुश्किल हो गया है। राज्य के दूसरे माओवादियों की वर्दी से अलग है वर्दी

पहले पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में बनती थी

CPI  माओवादियों में बंगाल झारखंड ओडिशा रिजनल कमेटी (Jharkhand Odisha Regional Committee)  की वर्दी देश के दूसरे माओवादियेां के दस्ते से अलग है। उनकी वर्दी का रंग काला होता है। सेंट्रल कमेटी की तरफ से जोन में हरे रंग की वर्दी भेजी जाती है। बंगाल झारखंड ओडिशा रिजनल कमेटी (Jharkhand Odisha Regional Committee) की वर्दी पहले पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में बनती थी।

बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराया

वहां लगातार  Naxalites के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद वर्दी बननी बंद हो गई। उसके बाद हर एरिया कमेटी की जिम्मेदारी बन गई कि वे अपने दस्ते को अपने खर्च पर ही वर्दी, बेल्ट व टोपी मुहैया कराएंगे। बता दें कि हाल ही में  Naxalites के कब्जे वाले बूढ़ा पहाड़ को पुलिस ने मुक्त कराया है।

अब यहां पर सुरक्षाबलों का बड़ा कैंप तैयार कर दियागय है। यहां पर लगातार अब जवानों का डेरा रहता है। जिस समय बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराया गया था, उस समय सेना का Helicopter भी उस स्थान पर उतरा था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...