बोकारो में बंगाल की लड़कियों के साथ होटल के कमरे ये ‘गंदा काम’ करते अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले के जरीडीह थाना इलाके से पुलिस ने अंतरराज्यीय अपराधी (Bokaro Interstate Criminal) को जैनामोड़ के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को अपराधियों के पास से दो पिस्टल और 20 राउंड जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों अपराधी होटल के कमरे में पश्चिम बंगाल से आयी दो लड़कियों (West Bengal Girls ) के साथ रंगे हाथ पकड़े गये हैं।

वरीय अधिकारियों को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद निर्देश पर गठित टीम ने होटल (Hotel) के चारों ओर पहले घेराबंदी की, और फिर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

खबर ये भी है कि कुछ दिन पहले Bokaro के जाने-माने डॉक्टर इरफान अंसारी पर हुए हमले में भी दोनों अपराधी शामिल थे।

अपराधियों से फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों को बिहार के जमुई (Jamui) जिले का बताया जा रहा है। जो कई प्रदेशों में आतंक के पर्याय बने हुए थे।

एक लड़की पुलिस को चकमा देकर भाग निकली

होटल से बरामद दोनों ही लड़कियां पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों में से एक लड़की पुलिस को चकमा देकर भाग गई है।

आशंका जताई जा रही है कि किसी घटना को अंजाम देने के लिए यह गिरोह बोकारो पहुंचा था। इस बीच दोनों अपने साथियों के पहुंचने तक होटल में रंगरेलिया (Rangrelia) मना रहे थे।

इससे सवाल यह भी उठने लगे हैं कि क्या होटलों में अवैध धंधे भी चल रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अपराधियों के गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। अनुमान लगाया जा रहे हैं कि सोमवार को पुलिस इस घटना का खुलासा प्रेस कांफ्रेंस (Press Conference) के जरिए कर सकती है।

Share This Article