नांदेड़ में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: नांदेड़ में मंगलवार को सुबह कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता कृष्णकुमार केदारनाथ पांडे (80 वर्ष) की हार्ट अटैक से मौत (Krishnakumar Kedarnath Pandey Death) हो गई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सेवा दल के प्रदेश महासचिव पांडे के निधन (Death) पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ने Maharashtra (महाराष्ट्र) में नांदेड़ से प्रवेश किया है। आज सुबह सेवा दल के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार पांडे यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे।

दिग्विजय सिंह और अन्य नेता उनके साथ चल रहे थे। कुछ मिनटों के बाद वह एक अन्य सहयोगी को झंडा सौंपकर यात्रा में पैदल ही चलने लगे।

यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी

इसके बाद ही पांडे अचानक गिर गए और उन्हें तत्काल Ambulance से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पांडे को मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि यह हम सबके लिए सबसे दुखद क्षण है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने सोमवार रात को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। गांधी 15 दिनों में महाराष्ट्र के पांच जिलों में 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों की यात्रा करके 382 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Share This Article