रांची से देवघर के लिए IndiGo की फ्लाइट 14 नवंबर से होगी शुरू

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Ranchi to Deoghar (रांची से देवघर) के लिए 14 नवंबर से फ्लाइट शुरू हाेगी। Indigo की ओर से बिरसा मुंडा एयरपाेर्ट (Birsa Munda Airport) अथॉरिटी काे इसका प्रस्ताव भेज दिया है।

इसमें कहा गया है कि 14 नवंबर से रांची-देवघर-काेलकाता विमान सेवा (Ranchi-Deoghar-Kolkata Air Service) शुरू हाे जाएगी। काेलकाता से विमान दाेपहर 3:00 बजे रांची पहुंचेगा और देवघर के लिए दाेपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगा।

अभी टिकट की बिक्री शुरू नहीं की गई है

Deoghar से विमान शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगा और शाम 6:25 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा। विंटर शेड्यूल में रांची-देवघर-काेलकाता के लिए इंडिगाे ने सेवा शुरू करने के लिए हरी झंडी दी थी।

पहली बार ऐसा हाेगा कि झारखंड के अंदर एक शहर काे दूसरे शहर से जाेड़ा गया है। इंडिगो ने अभी देवघर के लिए टिकट की बिक्री शुरू नहीं की है।

उड़ान कंपनी ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी (Birsa Munda Airport Authority) को देवघर फ्लाइट का प्रस्ताव दिया है। अथॉरिटी द्वारा अप्रूव करते हुए फ्लाइट के टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

TAGGED:
Share This Article