राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दो दर्जन से अधिक DSP तैनात

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand  Foundation Day (झारखंड के स्थापना दिवस) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इस दौरान राष्ट्रपति (President) खूंटी भी जाएंगी। इसे देखते हुए वहां पर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ब्लू बुक के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जा रही है।

राष्ट्रपति (President) उलिहातू स्थित भगवान बिरसा मुंडा (Bhagwan Birsa Munda) की जन्मस्थली जायेंगी। साथ ही खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर के फुटबॉल मैदान (Football Ground) में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी।

पूर्व क्षेत्र में पहले से सुरक्षाबलों द्वारा अभियान भी चलाया जायेगा

स्थानों पर सुरक्षा के लिए दो हजार से अधिक पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल, पारा मिलिट्री फोर्स, बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीम तैनात रहेगी। इससे पूर्व क्षेत्र में पहले से सुरक्षाबलों द्वारा अभियान भी चलाया जायेगा।

सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एक दर्जन आइपीएस अधिकारी, दो दर्जन से अधिक DSP  के अलावा 100 के करीब इस्पेक्टर और दरोगा आदि को भी तैनात किया जायेगा।

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police)  के प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि राष्ट्रपति (President)  के सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

Share This Article