Latest Newsविदेशअमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व कंबोडिया के रक्षा मंत्रियों से मिले भारतीय रक्षा...

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व कंबोडिया के रक्षा मंत्रियों से मिले भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नामपेन्ह: भारत और आसियान (India and ASEAN) देशों के बीच रिश्तों के तीस साल पूरे होने पर कंबोडिया के सिएम रीप में आयोजित रक्षा मंत्रियों की बैठक (Defense Ministers Meeting) में आसियान देशों के साथ भारत के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यह वर्ष आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है।

कंबोडिया के सिएम रीम में 22 व 23 नवंबर को आयोजित हो रही रक्षा मंत्रियों की बैठक में आसियान के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Minister Rajnath Singh) भी भाग ले रहे हैं।

उन्होंने सभी रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक के बाद सामूहिक चित्र जारी करते हुए ट्वीट कर कहा कि भारत आसियान देशों के साथ ऐतिहासिक व बेहद मजबूत रणनीतिक साझेदारी रखता है। भारत आसियान के बहुआयामी मंचों के साथ जुड़ाव के मूल्य को भी गहराई से समझता है।

Defense Ministers Meeting

राजनाथ एवं मॉर्लेस ने रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया

उन्होंने कहा कि भारत और आसियान देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए सभी प्रयास किये जाएंगे। भारत अपनी क्षमताओं और अनुभवों का लाभ सभी देशों को देने और आपसी रिश्तों की मजबूती के लिए शुरू की गयी तमाम योजनाओं के अमल को लेकर प्रतिबद्ध है।

दस देश इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, लाओस, ब्रुनेई, फिलीपींस, सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया और म्यांमार आसियान के सदस्य हैं।

आसियान से भारत के संवाद संबंध 1992 में क्षेत्रीय साझेदारी की स्थापना के साथ शुरू हुए थे। दिसंबर 1995 में पूर्ण संवाद साझेदारी 2002 में शिखर स्तर की साझेदारी में परिवर्तित हुए।

इन्हें 2012 में संबंधों के एक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था। 2017 से आसियान के रक्षा मंत्री सहयोग पर चर्चा करने के लिए सालाना बैठक कर रहे हैं। इसमें भारत भी शामिल है।

इससे पहले सिएम रीप पहुंचने पर राजनाथ सिंह का अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं का सिलसिला भी चला। सबसे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से द्विपक्षीय संवाद किया।

राजनाथ एवं मॉर्लेस ने रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए अन्य अहम मसलों पर भी आगे बढ़ने की बात कही।

Defense Ministers Meeting

रक्षा मंत्री जनरल टीईए बान के साथ द्विपक्षीय बैठक की

भारतीय रक्षा मंत्री ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन (Minister Lloyd J. Austin) तृतीय से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

राजनाथ सिंह और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्री पीनी हेनरे के बीच भी गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच रक्षा संबंधों को नई दिशा देने का संकल्प व्यक्त किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कंबोडिया के उप प्रधान मंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल टीईए बान के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

दोनों मंत्रियों ने भारत और कंबोडिया के बीच साझा समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों की चर्चा की और अंगकोरवाट को दोनों देशों के बीच लंबे समय तक चलने वाले संबंधों के प्रतीक के रूप में मान्यता दी।

Defense Ministers Meeting

उल्लेखनीय है कि दोनों देश इस साल आपसी राजनयिक संबंधों के 70 साल भी मना रहे हैं। रक्षा मंत्री ने 2022 में आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए कंबोडिया (Cambodia) को बधाई दी।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...