झारखंड में लगातार पारा गिरने से बढ़ी ठंड

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड ठंड के आगोश में है। कई अधिकांश हिस्सों में लगातार तापमान (Temperature) गिरने से कनकनी बढ़ गई है। राज्य में तापमान 9.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर चुका है। अगले दो-तीन दिनों में दो से तीन डिग्री तक तापमान गिरने का अनुमान है। इसके बाद लोगों को ठंड सताने लगेगी।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित (Birsa Munda Airport) मौसम केंद्र ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा।

अधिकतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) के जिला मुख्यालय चाईबासा में दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान पलामू जिला के डालटेनगंज में दर्ज किया गया।

चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जबकि डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

अगले तीन दिन में तापमान दो डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है

मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। इन पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

राजधानी रांची (Ranchi) में भी धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले तीन दिन में तापमान दो डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है।

मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 नवंबर को अधिकतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं होगी जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

24 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है।

25 नवंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेंटीग्रेड रह जाने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

25 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है। 26 नवंबर को तापमान में कोई बदलाव नहीं आयेगा लेकिन 27 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है।

Share This Article