Latest Newsझारखंडगढ़वा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला सहित आठ लोग घायल

गढ़वा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला सहित आठ लोग घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: गढ़वा थाना (Gadwa Police Station) क्षेत्र के पचपड़वा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट (Beating) की घटना में शुक्रवार को महिला सहित दोनों पक्षों के आठ लोग घायल (Injured) हो गये हैं।

मारपीट के दौरान ये हुए घायल

घायलों में एक पक्ष के कृष्णा पाल, उसकी पत्नी मंजू देवी, पुत्री चमेली कुमारी एवं रमता कुमारी एवं दूसरे पक्ष के उदय लाल, उसकी पत्नी किरण देवी, उसका पुत्र अमरदीप लाल एवं पुत्री प्रीति कुमारी के नाम शामिल हैं। सभी को गढ़वा सदर अस्पताल (Gadwa Sadar Hospital) में भर्ती किया गया है।

दूसरे पक्ष के लोगों ने लड़की पर की थी टीका टिप्पणी

घटना के संबंध में एक पक्ष के चमेली कुमारी ने बताया कि गढ़वा थाना (Gadwa Police Station) के पास ट्यूशन (Tution) पढ़ने के लिए आती-जाती है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लड़की पर टीका-टिप्पणी की।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गयी, जो बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गयी। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

दूसरे पक्ष के उदय लाल ने लड़की के खिलाफ टीका-टिप्पणी किये जाने को गलत बताया। उसने कहा कि दूसरे पक्ष के लोग गलतफहमी में गलत तरीके से उनके परिवार पर हमला किये। सभी घायलों को लहूलुहान स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...