सिंगर जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से गिरे, कोहनी और पसलियों में आई चोट

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: काफी फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल (Singer Jubin Nautiyal) गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों (Stairs) से गिर गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनकी कोहनी (Elbow) टूट गई है और पसलियों (Ribs) में चोट आई है।

इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे (Head) पर भी चोट आई है। सिंगर को मुंबई (Mumbai) के अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर्स के अनुसार जुबिन नौटियाल के दाहिने हाथ का ऑपरेशन (Operation) होगा। फिलहाल डॉक्टर्स ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

JUBIN

हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ था

बता दें हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज (Release) हुआ था। इस गाने को सिंगर ने योहानी (Yohani) के साथ गाया था।

बता दें कि गुरुवार को नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट आई है। सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने गानों के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है।

उनके गाने फैंस (Fans) को खूब पसंद आते हैं। फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं।

Jubin Nautiyal

यह है जुबिन नौटियाल के हिट गाने

जुबिन नौटियाल रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो (Video) में देखना भी पसंद करते हैं।

हाल ही में सिंगर ने गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल और फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी गाया था। इसके अलावा भी वह ढेरों हिट नंबर्स दे चुके हैं।

जुबिन सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं बल्कि अपने क्यूट लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह है कि सिंगर के फीमेल फैंस (Female Fans) की संख्या काफी ज्यादा है। फैंस लगातार जुबिन नौटियाल के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article