बिहार में जंगलराज रिटर्न की घटनाएं दोहराई जा रही : अश्विनी चौबे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: केंद्रीय मंत्री (Central Minister) अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार सरकार (Government of Bihar) पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन मुख्यमंत्री (CM) कुछ नहीं कर रहे हैं।

बिहार में जंगलराज रिटर्न की घटनाएं दोहराई जा रही है। इसके बावजूद सीएम नीतीश (CM Nitish) अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाएगा?

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Kumar Choubey) बुधवार को कैमूर जिले (Kaimur District) में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अरवल में मां-बेटी को पेट्रोल (Petrol) डालकर जला दिया गया। इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाएगा? मुख्यमंत्री (CM) को ऐसे मामले पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में 48 घंटे के अंदर 6 घटनाएं हुई हैं। मुख्यमंत्री (CM) से कहना चाहूंगा कि आप से बिहार चलने वाला नहीं है। आप इस्तीफा देकर तपस्वी का जीवन यापन करिए।

Share This Article