वायरल हुई जान्हवी कपूर की ग्लैमरस तस्वीरें

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड की ‘धड़क’ गर्ल जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों मालदीव में वेकेशन पर हैं। जान्हवी ने रविवार को अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर फैंस के साथ साझा की है।

इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर नीले रंग की ब्रालेट टॉप और डेनिम मिनी स्कर्ट (Bralette Top and Denim Mini Skirt) में नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों (Photos) में से पहली तस्वीर में जान्हवी हाथ में नारियल पानी लिए नजर आ रही है। अन्य तस्वीरों में वह Pose दे रही हैं।

Janhvi Kapoor

जल्द ही फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी जाह्नवी

जान्हवी को इस लुक में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Janhvi Kapoor

उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से Bollywood में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जाह्नवी जल्द ही फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी।

Share This Article