HomeUncategorizedरघुराम राजन का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना कोई आश्चर्य की...

रघुराम राजन का भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना कोई आश्चर्य की बात नहीं

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) के कांग्रेस (Congress) की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में शामिल होने के बाद उन पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था (India’s Economy) पर उनकी टिप्पणी को ‘‘तुच्छ समझकर’’ खारिज कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वह ‘‘अवसरवाद’’ का परिचायक थी।

खुद को अगले मनमोहन सिंह के रूप में देखते हैं रघुराम राजन

BJP के विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले (Vijay Chauthaiwale) ने ट्वीट किया, ‘‘RBI के एक पूर्व गवर्नर सरकार के प्रमुख बने और देश ने 10 कीमती साल गंवा दिए।

मोदी का शुक्रिया कि भारत उस गलती को नहीं दोहराएगा। RRR (रघुराम राजन) दिल्ली से शिकागो तक पैदल जा सकते हैं।’’

पार्टी के IT विभाग के प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने कहा, ‘‘RBI के पूर्व गवर्नर और कांग्रेस द्वारा नियुक्त रघुराम राजन का राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

वह खुद को अगले मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के रूप में देखते हैं। भारत की अर्थव्यवस्था पर उनकी टिप्पणी को तुच्छ समझकर खारिज कर दिया जाना चाहिए। यह अवसरवादी है।’’

ज्ञात हो कि राजन राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के दौरान राजस्थान में शरीक हुए।

कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान RBI गवर्नर नियुक्त किए गए राजन BJP सरकार की नीतियों के कुछ पहलुओं के आलोचक रहे हैं।

BJP ने जहां राजन पर निशाना साधा, वहीं कांग्रेस नेताओं ने प्रख्यात अर्थशास्त्री के यात्रा में शामिल होने पर खुशी जताई।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा, ‘‘एक मजबूत और अच्छी अर्थव्यवस्था विकास और कल्याण का एक संयोजन है।

हमारा विजन उस भारत को फिर से हासिल करना है। हमें खुशी है कि RBI के पूर्व गवर्नर और प्रमुख अर्थशास्त्री, रघुराम राजन भविष्य के लिए एक एजेंडा बनाने के हमारे प्रयास में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।’’

spot_img

Latest articles

PAN-Aadhaar लिंक करना अनिवार्य, सरकार ने तय की आखिरी तारीख

PAN-Aadhaar link: सरकार ने साफ कर दिया है कि PAN कार्ड को आधार कार्ड...

iQOO 15 लॉन्च से पहले बड़ा ऑफर, 3 दिन तक सभी डिवाइसेस की फ्री सर्विस

iQOO 15: iQOO अपने नए फ्लैगशिप फोन iQOO 15 को 26 नवंबर को लॉन्च...

Google Pixel 9 Pro हुआ सस्ता! कीमत में हुई 25 हजार की कटौती

Google Pixel 9 Pro: Google ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel 9 Pro की कीमत...

झारखंड में मेडिकल प्रवेश घोटाले पर CM सख़्त, फर्जी सर्टिफिकेट से एडमिशन लेने वालों पर होगी FIR

Medical Admission scams: मेडिकल कॉलेजों में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर हुए प्रवेश मामले...

खबरें और भी हैं...

PAN-Aadhaar लिंक करना अनिवार्य, सरकार ने तय की आखिरी तारीख

PAN-Aadhaar link: सरकार ने साफ कर दिया है कि PAN कार्ड को आधार कार्ड...

iQOO 15 लॉन्च से पहले बड़ा ऑफर, 3 दिन तक सभी डिवाइसेस की फ्री सर्विस

iQOO 15: iQOO अपने नए फ्लैगशिप फोन iQOO 15 को 26 नवंबर को लॉन्च...

Google Pixel 9 Pro हुआ सस्ता! कीमत में हुई 25 हजार की कटौती

Google Pixel 9 Pro: Google ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Pixel 9 Pro की कीमत...