Homeझारखंडझारखंड : सड़क दुर्घटना में 15 लोग हुए घायल

झारखंड : सड़क दुर्घटना में 15 लोग हुए घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: बालूमाथ-चंदवा रोड में आज दो सड़क दुर्घटनाएं (Road Accidents) हुई। पहली दुर्घटना मंत्री ढाबा के पास हुई। जिसमें एक पिकअप वैन और बस (Pickup Vans And Buses) में जोरदार टक्कर हो गयी।

इस दुर्घटना (Accident) में 13 मजदूर घायल हो गये है। मिली जानकारी के अनुसार वैन चितरपुर से मजदूरों को ले कर बालूमाथ जा रही थी वहीं बस चतरा से रांची जा रही थी।

इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 13 मजदूर घायल हो गये। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र (Balumath Health Center) लाया गया। मजदूरों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था।

रेलवे ओवरब्रिज के पास हुई दूसरी दुर्घटना

वहीं दूसरी ओर घटना बालूमाथ-चंदवा रोड में रेलवे ओवर ब्रिज (Railway Over Bridge) के पास हुई। यहां बाइक सवार दो मजूदर एक हाइवा की चपेट में आ गये।

इसमें जिपुआ ग्राम निवासी प्रदीप साव और मुरपा ग्राम निवासी जाकिर हुसैन घायल हो गये। उन्हें भी घायल अवस्था में बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इन 15 मजदूरों में चार मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए Rims भेजा गया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...