झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Jharkhand के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विकास मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahato) को आज एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली।

इस बार स्पीड पोस्ट के माध्यम से मंत्री के रांची स्थित आवास पर धमकी भरा पत्र (Threatening letter) आया। बता दें इससे पहले भी जगरनाथ महतो को धमकी भरा पत्र उनके बोकारो स्थित आवास पर भेजा गया था।

इंटर व डिग्री कॉलेजों का अनुदान बढ़ाने एवं 1932 के खतियान संबंधी था पत्र

मंत्री के रांची स्थित आवास पर पत्र भेजने वाले व्यक्ति ने जगरनाथ महतो को इंटर व डिग्री कॉलेजों (Intermediate and Degree Colleges) का अनुदान बढ़ाने एवं 1932 के खतियान संबंधी बात नहीं करने की धमकी दी है।

पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के लोग काॅलेजों में काम करते हैं। हम सभी शिक्षक हैं, जो फारवर्ड जाति से आते हैं.

पत्र में 1932 खतियान संबंधी फैसले रोकने के साथ ही फारवर्ड शिक्षकों का कल्याण करने को कहा गया है। पत्र में राज्य के विभिन्न कालेजों के नाम दिये गये हैं, जिनमें इस Group के शिक्षक पदस्थापित हैं।

इनमें सीएनए कॉलेज रामगढ़, (CNA College Ramgarh) आरवीएस कॉलेज चास, जेएम कॉलेज, बोकारो महिला कॉलेज, बाघमारा कॉलेज सहित अन्य नाम शामिल हैं। इस धमकी भरे पत्र में लिखा था – राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार और कायस्थ जाति को बढ़ावा दो। जगरनाथ महतो को जान से मारो।

Share This Article