झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का हुआ देर शाम तबादला

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आज गुरुवार की देर शाम झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) पर कार्यरत कई अधिकारियों का तबादला (Transfer) किया गया। इसके अलावा कई अधिकारियों को अपने कार्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इस तबादले के बाद IPRD के नए निदेशक मुकेश कुमार बने वहीं कोडरमा के उप-विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा आदिवासी कल्याण आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। कार्मिक विभाग (Personnel Department) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

किसका कहां हुआ तबादला

– ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह अपने कार्यों के साथ पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे।
– परिवहन सचिव राजेश कुमार शर्मा को अब श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण कौशल विभाग में सचिव बनाया गया है।
– श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त बनाए गए हैं।
– अनुसूचित जनजाति जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन अपने कार्यों के साथ परिवहन सचिव के अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे।
– उत्पाद आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
– आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के निदेशक बनाए गए हैं। इसके साथ मुकेश कुमार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निदेशक और रांची क्षेत्र विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार पर भी रहेंगे।
– भू अर्जन भू अभिलेख एवं परिमाप के निदेशक उमाशंकर से जेप-आईटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार पर रहेंगे।
– नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के निर्देशक नेहा अरोड़ा अब पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अपर सचिव नियुक्त की गई हैं।
– योजना एवं विकास विभाग के अपर सचिव संजीव कुमार बेसरा श्रम आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।
– दुमका के उप विकास आयुक्त करण सत्यार्थी उत्पाद आयुक्त बनाए गए हैं।
– लोहरदगा के उपायुक्त गरिमा सिंह उच्च शिक्षा में निदेशक बनाई गई है।
– रांची के उप विकास आयुक्त विशाल सागर सूचना प्रौद्योगिकी में निदेशक बनाए गए हैं।
– कोडरमा के उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा आदिवासी कल्याण आयुक्त (Tribal Welfare Commissioner) नियुक्त किए गए हैं।

Share This Article