रांची के दोस्त की थी किसी से दुश्मनी, फंसाने के लिए उसके नंबर से दी थी सुदेश महतो को धमकी

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सिल्ली विधायक सुदेश महतो से फोन पर 15 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी को पुलिस ने मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया हैं।

गिरफ्तार अपराधी का नाम निलेश कुमार पांडे उर्फ अज्जू बताया गया हैं।

वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। इसके पास से रंगदारी मांगे जाने के लिए इस्तेमाल किया गया।

सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया गया हैं।

सुरेंद्र कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को मोबाइल फोन पर 15 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी।

रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी इस संबंध में गोंदा थाने में बीते 14 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम ने मुंबई (महाराष्ट्र) से आरोपित निलेश कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने बताया कि निलेश कुमार पांडे लखनऊ से एमबीए किया हुआ है।

निलेश रांची में अपने दोस्त के यहां आया था। उसके दोस्त से किसी का परिवारिक दुश्मनी था।

उसे फंसाने के लिए उसका नंबर लेकर उसने सुदेश महतो को धमकी दी थी।

इस मामले में पुलिस ने जिसके नंबर से धमकी दी गयी थी। उससे पूर्व मे पुलिस ने पूछताछ की थी।

Share This Article