Homeविदेशकैलिफोर्निया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, दो लोगों की मौत

कैलिफोर्निया में 6.4 तीव्रता का भूकंप, दो लोगों की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कैलिफोर्निया: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के पश्चिमी तट (Western Coast) पर स्थित कैलिफोर्निया (California) के उत्तरी क्षेत्र में मंगलवार आधीरात बाद दो बजकर 34 मिनट पर भूकंप के तेज झटके (Earthquake Tremors) महसूस किए गए।

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है। इस प्राकृतिक आपदा (Natura Clamity) में दो लोगों की मौत हो गई।

भूकंप का केंद्र फेरनडेल क्षेत्र (Ferndale Area) के पास था। यह स्थान सैन फ्रांसिस्को (San Fransisco) के लगभग 345 किलोमीटर उत्तर पश्चिम और प्रशांत तट के करीब है।

इसका केंद्र तट के पास 10 मील की गहराई में था। यह कैलिफोर्निया के उत्तरी तट पर काफी तीव्र (Intense) था। इस वजह से वहां पर अधिक नुकसान हुआ है। हम्बोल्ट काउंटी (Humboldt County) के आसपास की सड़कों और घरों को व्यापक नुकसान हुआ है।

हम्बोल्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार दर्जन भर लोग घायल

हम्बोल्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय (Humboldt County Sheriff’s Office) के अनुसार कम से कम दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। भूकंप (Earthquake) की वजह से करीब 79 हजार घरों में बिजली गुल हो गई। शहर में कुछ जगह गैस रिसाव भी हुआ। इस वजह से एक इमारत में आग लग गई। दो अन्य इमारतें ढह गईं।

उत्तरी कैलिफोर्निया का यह क्षेत्र पने रेडवुड वनों (Pane Redwood Forests), स्थानीय समुद्री भोजन, लकड़ी उद्योग और डेयरी फार्मों (Dairy Farms) के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में आमतौर पर भूकंप का खतरा बना रहता है।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...