रांची शहर में नाबालिग ने 25 साल की महिला के साथ किया दुष्कर्म, पत्थर से कुच कर की हत्या करने की कोशिश, मरा हुआ समझ छोड़ा ; रिम्स में चल रहा इलाज

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची में अपराधी बेलगाम हैं। ओरमांझी में सिर कटी युवती के शव मामले की गुत्थी 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है।

इसी बीच राजधानी में एक और दुष्कर्म की घटना ने कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश की गई हालांकि आरोपित उसे मरा हुआ समझकर वहां से चला गया लेकिन महिला की सांसे चल रही थी।

थोड़ी देर बाद जब उसे होश आया तो महिला पास के एक अस्पताल पहुंचकर आपबीती डॉक्टरों को सुनाई।

डॉक्टरों ने उसके इलाज कर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। फिलहाल पीड़िता रिम्स में भर्ती है।

पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपितके खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना में आगे की जांच जारी है।

सूत्रों ने बताया कि युवक नाबालिग बताया जा रहा है। महिला 25 वर्ष की बताई जा रही है।

घटना हवाई नगर दोपहर की हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने महिला को पत्थर से कुच दी और मरा समझकर फरार हो गया।

सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि जगरनाथ पुर इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं।

महिला की हत्या की कोशिश भी की गई फिलहाल रिम्स में पीड़िता का इलाज चल रहा है। घटना की छानबीन चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Share This Article