Latest NewsUncategorizedतिहाड़ जेल के पूर्व DG संदीप गोयल निलंबित

तिहाड़ जेल के पूर्व DG संदीप गोयल निलंबित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के पूर्व DG संदीप गोयल को निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने बीती रात उनका निलंबन आदेश जारी किया।

सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) मामले में लगभग एक महीने पहले उन्हें तिहाड़ जेल के DG पद से हटाकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय (Delhi Police Headquarters) में रिपोर्ट करने काे कहा गया था।

सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री (CM) और लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को पैसे देने के आरोप (Blame) लगाए थे।

साथ ही उसने तिहाड़ जेल के पूर्व DG संदीप गोयल को भी 12.5 करोड़ रुपये देने की बात कही थी। सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया था कि सुविधा और सुरक्षा देने के एवज में 12.5 करोड़ रुपये संदीप गोयल को दिये थे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने जेल में बंद दिल्ली सरकार (Delhi Government) के मंत्री सत्येंद्र जैन को मिलने वाली सुविधाओं पर रिपोर्ट मांगी थी।

यह रिपोर्ट दिल्ली के मुख्य सचिव से मांगी गई थी। पिछले दिनों ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने अदालत को बताया था कि सत्येंद्र जैन अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जेल में सुविधाएं ले रहे हैं। उन्हें सुविधाएं मुहैया भी कराई जा रही हैं।

ED ने अदालत को बताया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को न केवल हेड मसाज दिया जा रहा है, बल्कि उन्हें समय- समय पर फूट मसाज और बैक मसाज जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

इसी मामले में तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल को वहां से हटाया गया था।

spot_img

Latest articles

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने जिप सदस्य पूनम देवी के स्वास्थ्य का हाल लिया

रांची : हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सोमवार को नगड़ी की जिला...

रांची का भविष्य और नागरिक प्राथमिकताएं विषय पर आयोजित खुली चर्चा में शामिल हुए अजय नाथ शाहदेव

रांची : कांग्रेस नेता और जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सोमवार को आदित्य...

पाकिस्तान पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित : नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान...

मेयर पद की उम्मीदवार रौशनी खलखो के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया जनसंपर्क

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को भाजपा समर्थित मेयर...

खबरें और भी हैं...