IOCL तेल पाईप लाईन में तेल चोरी करने वाले आरोपी को देवघर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 साल से था फरार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर पुलिस (Deoghar Police) ने IOCL तेल पाईप लाईन (Oil Pipeline) में तेल चोरी करने वाले 8 साल से फरार आरोपी (Accused) उत्तम सिंह को UP के मथुरा जिले (Mathura District) के माठ थाना क्षेत्र स्थित मनसुखगड़ी से गिरफ्तार (Arrested) किया है।

उत्तम सिंह अप्राथमिकी अभियुक्त था। जो वर्षो से वांछित था। मामले में जसीडीह थाना (Jasidih Police Station) में 6 जनवरी 2014 को (कांड 8/14) प्राथमिकी दर्ज (FIR) की गयी थी।

उत्तम सिंह जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित IOCL तेल पाईप लाईन में तेल चोरी करने में शामिल था। अप्राथमिकी अभियुक्त उत्तम सिंह 8 वर्ष से गिरफ्तारी (Arrested) के डर से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर आरोपी को UP से गिरफ्तार किया गया।

Share This Article