भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने 108वें दिन शनिवार सुबह छह बजे हरियाणा (Hariyana) के फरीदाबाद (Faridabad) से दिल्ली (Delhi) में प्रवेश किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress Workers) ने यात्रा का बदरपुर बॉर्डर (Badarpur Border) में स्वागत किया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि करोड़ों उम्मीद लिए कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई यात्रा सैकड़ों मील का सफर पूरा कर देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है।

बदरपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस (Delhi Pradesh Congress) अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि बदरपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में लोग रात को ही पहुंच गए थे।

भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। तमिलनाडु (Tamil Nadu) से शुरू हुई यह यात्रा तेलंगाना (Telangana), केरल (Kerala), कर्नाटक (Karnataka), महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा होती हुई दिल्ली पहुंचीं।

दिल्ली के बदरपर बॉर्डर पर ध्वज हस्तांतरण समारोह (Flag Transfer Ceremony) हुआ। इसके बाद यात्री आगे बढ़े। दिल्ली के जयराम आश्रम (Jairam Ashram) पर सुबह 10 :30 बजे यह यात्रा कुछ समय के लिए रुकेगी।

यहां से यात्रा दोपहर एक बजे लालकिला (Red Fort) के लिए रवाना होगी। इसके बाद यात्रा वीर भूमि, शक्ति स्थल, शांति वन और राजघाट जाएगी।

Share This Article