झारखंड में यहां लड़की ही नाबालिग लड़की को भगा ले गयी!

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) को एक महिला (Woman) द्वारा ही भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना भूली थाना क्षेत्र की है।

लड़की की मां ने इस संबंध में 26 दिसंबर को सिटी SP (City SP) रेशमा रमेशन से मिलकर अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगायी है।

रिंकू देवी नाम की महिला सोमवार को City SP से मिली। उसने सिटी SP से कहा कि भूली थाना क्षेत्र की महिला किरण देवी उसकी 15 साल की बेटी को भगा ले गयी है।

किरण देवी गाड़ी चलाती है

रिंकू देवी का कहना है कि किरण देवी गाड़ी चलाती है। पिछले लॉक डाउन (Lockdown) के वक्त बेटी की तबीयत खराब हुई थी, जिसके इलाज के लिए गाड़ी मंगवायी थी।

किरण देवी खुद ही गाड़ी चला रही थी। उसके बाद धीरे-धीरे वह उनकी छोटी बेटी के करीब आ गयी। अब 15 दिसंबर से बेटी लापता है। रिंकू देवी ने बताया कि इस संबंध में भूली थाना में भी शिकायत (Complaint) की गयी है।

भूली थाना में मामला दर्ज किया गया

इधर, DSP अमर कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच हो रही है। किरण देवी भूली सी ब्लॉक (C Block) में रहती है। उस पर एक लड़की के परिजन आरोप लगा रहे हैं।

भूली थाना में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही लड़की बरामद कर ली जायेगी। बताया गया है कि किरण देवी खुद ड्राइवर (Driver) है। वह स्कूल (School) की भी गाड़ी चलाती है। पहनावे और रहन-सहन से वह लड़कों जैसा व्यवहार करती है।

Share This Article