HomeUncategorizedऋषभ पंत खतरे से बाहर, देहरादून के MAX अस्पताल में चल रहा...

ऋषभ पंत खतरे से बाहर, देहरादून के MAX अस्पताल में चल रहा इलाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देहरादून: भारतीय क्रिकेटर (Indian cricketer) ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का शुक्रवार सुबह रुड़की (Roorkee) के पास भयावह accident हो गया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए। पंत की कार का दिल्ली से घर लौटते समय हादसा हुआ है।

गंभीर रूप से घायल पंत को पहले Roorkee स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें Dehradun के मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

ऋषभ पंत खतरे से बाहर, देहरादून के MAX अस्पताल में चल रहा इलाज

Max Hospital के डॉक्टर आशीष याग्निक ने पंत की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऋषभ पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई हैं। अभी फिलहाल डॉक्टरों की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है।

पैर और कमर में चोट है, जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट (Treatment) किया जा रहा है।

Dr. Yagnik ने यह भी बताया कि Rishabh Pant फिलहाल खतरे से बाहर हैं। वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं और डॉक्टरों की पूरी टीम उनका चेकअप करने के बाद ही आगे की जानकारी देगी।

ऋषभ पंत खतरे से बाहर, देहरादून के MAX अस्पताल में चल रहा इलाज

BCCI सचिव जय शाह ने पंत के जल्द ठीक होने की कामना की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव जय शाह ने क्रिकेटर Rishabh Pant के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट (Tweet) करते हुए लिखा कि मेरे विचार और प्रार्थना ऋषभ पंत के साथ हैं।

मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है। ऋषभ की हालत स्थिर है और उनका स्कैन चल रहा है। हम उनकी प्रगति पर करीब से नजर रख रहे हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि Rishabh Pant दिल्ली से रुड़की अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलौर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

spot_img

Latest articles

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...