जमशेदपुर में शिक्षिका के घर चोरी करने वाले चार नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा निवासी मैत्री बनर्जी (Maitri Banerjee) के घर पर 3.5 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिग लड़के भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की LCD TV समेत अन्य सामान और गहने बरामद कर लिए है।

मैत्री के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई

गहनों को शशि ने गला दिया था। इस मामले में एक आरोपी अब तक फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी (Raid) कर रही है।

जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि मैत्री बनर्जी अपने परिवार के संग शहर से बाहर गई हुई है।

चोरी की जानकारी पड़ोसियों ने दी थी जिसके बाद मैत्री के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार चार नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह (Juvenile home) भेज दिया गया है जबकि दो को जेल भेज दिया गया है।

Share This Article