RANCHI : कांग्रेस नेता और पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे को दी गई अंतिम विदाई

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस नेता और पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे (Sylvia Robe) का पार्थिव शरीर रविवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (Congress office) लाया गया।

यहां प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की (Bandhu Tirkey) प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमूल्य नीरज खलखो और प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ अर्पित किया। उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

RANCHI : कांग्रेस नेता और पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे को दी गई अंतिम विदाई - Ranchi: Last farewell given to Congress leader and former Legislative Councilor Sylvia Bagge

फादर उत्तम मिंज ने दफन कार्य का कराया अनुष्ठान

मौके पर तिर्की ने कहा कि पूर्व विधान पार्षद सिल्विया बागे का निधन न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख के इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

सिल्विया बागे सिरम टोली GEL Church  में उनको अंतिम विदाई दी गयी। फादर उत्तम मिंज ने दफन कार्य का अनुष्ठान कराया। पुत्र संजीव बागे ने मां का मिट्टी दी।

इससे पूर्व शनिवार को सिल्विया बागे (98) का निधन (Death) हो गया था। बागे बिहार में 1986 से 1988 तक दो बार विधान पार्षद रही थी।

Share This Article