Homeविदेशयूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने ईरानी ड्रोन से गिराया बम

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने ईरानी ड्रोन से गिराया बम

Published on

spot_img

कीव: नया वर्ष शुरू होते ही यूक्रेन पर रूस का हमला (Russia’s attack on Ukraine) और तेज हो गया है। रूसी सेनाओं ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ईरानी ड्रोन से बम बरसाए हैं।

लगातार हमलों के बाद कीव में Air Alert जारी किया गया है। इस कारण कीव में हवाई सायरन गूंज रहे हैं। अब रूसी सेना कीव की बुनियादी सेवाओं को निशाना बना रही है, जिससे बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने ईरानी ड्रोन से गिराया बम - Russia dropped bomb from Iranian drone on Ukraine's capital Kyiv

शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई

नए वर्ष के साथ ही रूस (Russia) ने यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार बढ़ा दी है। सोमवार सुबह रूस की ओर से जोरदार हमला किया गया। निशाने पर यूक्रेन की राजधानी कीव व अन्य प्रमुख शहर रहे।

कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि राजधानी में रात केसमय रूस की ओर से ड्रोन हमले और तेज कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रूस की ओर से ईरान निर्मित ड्रोन (Drone) से हमला किया जा रहा है और बुनियादी सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

कीव के विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया गया। इस कारण कई विद्युत केंद्र धू-धू कर जलते दिखाई दिये। शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने ईरानी ड्रोन से गिराया बम - Russia dropped bomb from Iranian drone on Ukraine's capital Kyiv

भारी संख्या में भवन ध्वस्त हुए

अचानक बढ़े हमलों के बाद राजधानी कीव में Air Alert जारी किया गया है। कीव के मेयर ने दावा किया कि यूक्रेन की वायु सेना हमलों का जवाब दे रही है।

फिर भी उन्होंने कहा कि एयर एलर्ट को देखते हुए एलार्म बंद होने तक लोगों को आश्रय स्थलों में ही रहने को कहा गया है। इन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत (Death) हो चुकी है।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने ईरानी ड्रोन से गिराया बम - Russia dropped bomb from Iranian drone on Ukraine's capital Kyiv

भारी संख्या में भवन ध्वस्त हुए हैं। कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। रूसी सेना ने यूक्रेनी सेना की ड्रोन उत्पादन इकाइयों को भी निशाने पर रखा। वहां भी हमला किया गया। साथ ही लांचिंग साइट्स (Launching Sites) पर भी रूस की ओर से हमला किया गया।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...