झारखंड के नए DGP की नियुक्ति के लिए दिल्ली में हुई UPSC की बैठक, 3 नामों पर बनी सहमति

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) के नए DGP के लिए कल गुरुवार को नयी दिल्ली (New Delhi) में UPSC की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Sukhdev Singh) और DGP नीरज सिन्हा शामिल हुए।

बैठक में DGP के पैनल के लिए तीन नामों पर सहमति बनी। जिसमें 1989 बैच के अजय भटनागर, अजय कुमार सिंह व 1990 बैच के अनिल पाल्टा के नाम शामिल हैं।

कुछ दिनों में UPSC इनके नाम का पैनल राज्य सरकार को भेजेगी। इसके बाद इनमें से किसी एक को नया DGP बनाया जाएगा।
बताते चलें वर्तमान में अजय भटनागर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CBI में बतौर संयुक्त निदेशक हैं।

अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) झारखंड में ही एसीबी के चीफ और झारखंड पुलिस हाउसिंग निगम के MD हैं। वहीं अनिल पाल्टा DG रेल हैं।

इन 7 लोगों के नाम भेजे गए थे

बता दें राज्य सरकार की ओर से सात नाम भेजे गये थे। इसमें 1988 बैच के SN प्रधान ( DG NDRF हैं) का नाम सबसे ऊपर था।

लेकिन उनके द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) पर ही बने रहने का अनुरोध किये जाने के बाद DGP की दौड़ से वह बाहर हो गये।

इनके अलावा ट्रेनिंग DG अनुराग गुप्ता, 1992 बैच के ADG जैप प्रशांत सिंह और ADG वायरलेस आरके मल्लिक का नाम भी राज्य सरकार द्वारा भेजी गयी सूची में शामिल था।

Share This Article