रांची के 14 किक बॉक्सिंग खिलाड़ी हजारीबाग के लिए हुए रवाना

News Aroma
2 Min Read
रांची के 14 किक बॉक्सिंग खिलाड़ी हजारीबाग के लिए हुए रवाना
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रथम राज्य स्तरीय अन्तर स्कूल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लेंगे भाग

रांची : झारखंड अमेच्योर स्पोर्ट्स किक बॉक्सिंग एसोसिएशन, वाको झारखंड की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय अन्तर स्कूल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता 7 – 8 जनवरी 2022-23 संत कोलंबस कॉलेज हज़ारीबाग़ में किया जा रहा है।

जिसमें रांची जिला अमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग संघ के 14 खिलाड़ी व 8 जज व रेफ़री का चयन हुआ है। वहीं शनिवार को खादगढ़ा बस स्टैंड से हज़ारीबाग़ संत कोलंबस कॉलेज के लिए रवाना हो गई। जो रांची जिला किक बॉक्सिंग संघ के सचिव व चीफ कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी की देख रेख में रवाना हुई।

रांची के 14 किक बॉक्सिंग खिलाड़ी हजारीबाग के लिए हुए रवाना

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

बता दें कि‍ सभी खिलाड़ियों का चयन होने के बाद पिछले कई महीनो से किक बॉक्सिंग कोच इबरार कुरैशी के देख रेख में किक बॉक्सिंग का प्रैक्टिस कर रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है शेखर झा, कंचन कुमारी सिंह, ओमैर अरफ़ात, समीर, पी. अनुराग, नित्य आनंद, हिमांशु चौधरी, दक्ष सुनारिया, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अशी श्रीवास्तव, आरुष कुमार सिंह, शाद कौशर, फरहान इरशाद और अदीबा फलक शामिल है।

ये हैं जज और रेफ़री

वहीँ जज और रेफ़री के लिए सोनू कुमार साहू, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, रोहिणी टोप्पो, ओवैस अरफ़ात, लक्ष्मी कुमारी, अंजलि सोनी कुजूर का चयन हुआ है। टीम कोच कंचन कुमारी सिंह व टीम मैनेजर के रूप में शेखर झा रहेंगे. यह जानकारी जिला सचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी ने दी।

Share This Article