सरयू राय का एलान- जमशेदपुर पूर्वी से लड़ेंगे चुनाव

News Aroma
1 Min Read
सरयू राय का एलान- जमशेदपुर पूर्वी से लड़ेंगे चुनाव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को वार्षिक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए सरयू राय ने जानकारी दी कि आगामी चुनाव में भी वह जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा वह कई ऐसे जगह चिन्हित कर रहे हैं, जहां से वह अपने पार्टी के उम्मीदवार को खड़े करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन विधानसभा में शपथ ग्रहण किया था. इस तरह आज हमने 3 साल पूरे कर लिए हैं।

भाजपा चाहेगी तो करेंगे घर वापसी

सरयू राय एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हम शुरू से ही जनसंघ आरएसएस में रहे हैं।

इसलिए हमारी भी नीति वही है। उन्होंने कहा कि अगर BJP चाहेगी तो उन्हें घर वापसी में कोई झिझक नहीं है, लेकिन उन्हें अब कोई बहुत बड़ी उत्सुकता नहीं है।

सरयू राय ने बताया कि पिछले 3 सालों में साफ सफाई, बिजली और पानी जैसे मूलभूत समस्याओं पर काफी कुछ काम किया है।

Share This Article