लोहरदगा में दोस्त का जन्मदिन मनाते हुए लहराया हथियार, तीन गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले के पर्यटन स्थल नंदनी जलाशय (Nandani Reservoir) में दोस्त का जन्मदिन पार्टी मनाते हुए खुलेआम अवैध हथियार (Illegal Weapon) लहराने वाले तीन युवाओं को भंडरा पुलिस (Bhandra Police) ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

पुलिस के मुताबिक 5 जनवरी को आकाश महतो नंदनी जलाशय परिसर में दोस्तों के साथ जन्मदिन (Birth Day) मना रहा था।

इस दौरान आकाश महतो उसके दोस्त सुनील महतो एवं आलोक साहू ने हथियार (Weapon) लहराया। सूचना मिलने पर भंडरा पुलिस ने तीनों युवकों को पकड़ लिया।

उनके पास से देसी कट्टा बरामद हुआ। तीनों को गिरफ्तार (Arrest) कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि इस संबंध में थाना में कांड संख्या एक 2023 धारा 25 (1B)A/26/35 Arms Act दर्ज किया गया है।

Share This Article