Homeझारखंडझारखंड हाई कोर्ट में बच्चू यादव की जमानत पर 13 जनवरी को...

झारखंड हाई कोर्ट में बच्चू यादव की जमानत पर 13 जनवरी को होगी सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के न्यायमूर्ति (Justice) राजेश कुमार की कोर्ट में बुधवार को साहिबगंज (Sahibganj) फेरी घाट के ऑक्शन (Auction) के दौरान गोलाबारी मामले में आरोपित बच्चू यादव की जमानत याचिका (Bail Plea) पर आंशिक सुनवाई हुई।

मामले में कोर्ट ने वादी बच्चू यादव (Bachchu Yadav) एवं प्रतिवादी नीरज यादव को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी निर्धारित की है।

पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट (HC) ने मौखिक रूप से प्रतिवादी नीरज यादव को कड़ी फटकार लगाई थी और कहा था कि आप भी गैंग के मेंबर हैं। आप के खिलाफ भी केस हुआ है।

बच्चू यादव के खिलाफ Arms Act के तहत दर्ज किया गया मामला

उल्लेखनीय है कि साहिबगंज में फेरी घाट के सेटलमेंट को लेकर ऑक्शन चल रहा था। इसी दौरान प्रकाश यादव और बच्चू यादव के लोगों की ओर से आपस में गोलीबारी की घटना हुई थी।

दोनों की ओर से दो- दो प्राथमिकी साहिबगंज मुफस्सिल थाना में दर्ज हुई थी। इसी में से एक मामले में साहिबगंज मुफस्सिल थाना कांड संख्या 28/ 2022 में बच्चू यादव को जमानत मिल चुकी है।

एक मामले 29/ 2022 में उनकी जमानत याचिका निचली अदालत से खारिज हो गई थी। बच्चू यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...