Latest Newsबिहारबेगूसराय में STF ने हथियार के साथ तीन को किया गिरफ्तार

बेगूसराय में STF ने हथियार के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय: हथियार (Weapon) और शराब (Liquor) कारोबार पर काबू पाने के लिए एक्शन मोड (Action Mode) में काम कर रही STF और स्थानीय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता है।

बीते रात भी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को हथियार और शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पटना STF के एसओजी-थ्री सूचना मिली कि बेगूसराय जिला मुख्यालय (Begusarai District Headquarters) पर रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र इलाके में कुछ अपराधी शराब और हथियार से लैस होकर बड़ी वारदात को अंजाम देने के चक्कर में हैं।

सूचना मिलते ही STF की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर छापेमारी (Raid) कर दिया।

बेगूसराय में STF ने हथियार के साथ तीन को किया गिरफ्तार

अपराधियों और शराब माफियाओं का कमर तोड़ने के लिए एक्शन मोड में हो रहा काम

जिसमें बलिया थाना के गोखले नगर विष्णुपुर निवासी केशव कुमार एवं रोहित कुमार तथा रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र के चट्टी रोड निवासी मनीष रौशन को गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से 7.65 एम का एक पिस्टल, एक देसी पिस्तौल, एक जिन्दा गोली, 17 बोतल विदेशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ करने के साथ इनके संबंध में विशेष जानकारी जुटाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बेगूसराय पुलिस (Begusarai Police) और बिहार STF की टीम बेगूसराय में अपराधियों और शराब माफियाओं का कमर तोड़ने के लिए एक्शन मोड में काम कर रही है।

लगातार छापेमारी कर अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा जा रहा है, इसी कड़ी में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...