साइबर DSP सुमित कुमार का रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा इलाज

News Desk
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रामगढ़ (Ramgarh) के गोला-चारू पथ के बेयांग गांव (Beiyang Village) के समीप शुक्रवार की सुबह बाइक और कार में जबदरदस्त टक्कर हो गई।

इस घटना में बाइक सवार साइबर DSP सुमित कुमार (Sumit Kumar) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेयांग गांव के समीप बाइक और कार में जबदरस्त टक्कर

DSP के हाथ व पैर टूट गए हैं। उन्हें आनन-फानन में रांची (Ranchi) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

DSP सुमित धनबाद (Dhanbad) के साइबर थाने में पोस्टेड हैं। वह रांची के नामकुम थाना (Namkum Police Station) क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक के समीप रहते हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह हाई स्पीड बाइक से DSP धनबाद जा रहे थे। गोला-चारू पथ के बेयांग गांव के समीप बाइक और कार में जबदरस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक दो हिस्सों में बंट गया और कार के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार

वहीं, DSP गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों हाथ और दोनों पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

टक्कर के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश घटनास्थल पर पहुंचे और घायल DSP को अपने बोलेरो गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया।

उनके साथ आर्यन कुमार, रुकेश कुमार, भोला महतो, रितेश कुमार मौजूद थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सिल्ली DSP क्रिस्टोफर केरकेट्टा भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सिल्ली DSP ने बताया कि उन्हें काफी चोट आयी है।

TAGGED:
Share This Article