Homeक्राइमहजारीबाग में पिकनिक मना कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे...

हजारीबाग में पिकनिक मना कर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Published on

spot_img

हजारीबाग: गांधीनगर थाना (Gandhinagar Police Station) क्षेत्र केसंडे बाजार (Kesande Market) के दो युवकों की सड़क दुर्घटना (Road Accident) में मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को हजारीबाग (Hazaribagh) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी युवक सोमवार देर रात पिकनिक मनाकर हजारीबाग से बोकारो (Bokaro) लौट रहे थे। हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कोनार डैम के पास गाड़ी पलटने से हादसा हुआ।

दोनों युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

मृतकों की शिनाख्त सौरभ कुमार (24) और अजय रवानी (23) के रूप में हुई है। दोनों युवक बेरमो (Bermo) के संडे बाजार गांधीनगर के रहने वाले थे।

हादसे में जख्मी युवक पिंटू रवानी है। लहूलुहान हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हजारीबाग (Hazaribagh) भेज दिया गया। हादसे में जख्मी एक और युवक आकाश की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही

जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार, अजय रवानी, पिंटू रवानी जरीडीह बाजार निवासी मित्र आकाश के साथ चारपहिया वाहन से हजारीबाग (Hazaribagh) के कोनार डैम में पिकनिक मनाने के लिए गए थे।

पिकनिक मनाकर सभी वापस बोकारो (Bokaro) लौट रहे थे। इसी दौरान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी बेकाबू हो गयी। गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गयी जबकि दो युवक घायल हो गए।

सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके से दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया।

इसकी सूचना बोकारो जिले के गांधीनगर थाना को भी दे दी गयी है। पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल कर रही है।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...